Personal Hygiene Habbits : स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है, ये पर्सनल हाइजीन मैंटेन करे

कुछ इस तरह मेंटेन करें पर्सनल हाइजीन, आसपास का वातावरण साफ रहेगा तो बीमारियां कम होगी। मानव शरीर बैक्टीरिया (bacteria) के पनपने और उनके बढ़ने के लिए उपयुक्त है। बीमारियां पैदा करने वाले कीटाणु (germs) शरीर में मौजूद ऐसी जगह ढूंढ लेते हैं जो त्वचा (skin) से ढंकी नहीं होती है और शरीर के अंदर चले जाते हैं।इसलिए इन कीटाणुओं को शरीर में घुसने से पहले ही खत्म कर दिया जाए।


पर्सनल हाइजीन को सुनिश्चित करने के तरीके

1. रोजाना नहाना चाहिए

सबसे आसान तरीका है रोज़ाना शरीर को अच्छे से धोना और उसकी सफाई करना। शरीर में पनपने वाले सभी कीटाणुओं (germs) और परजीवियों (parasites) से छुटकारा पाने का।

2. बालो को अच्छे से धोए

जहां रोजाना नहाना जरूरी है वहीं यह भी बहुत जरूरी है कि हफ्ते में एक से दो बार बाल को शैंपू से जरूर धोएं।

3. दांतो की सफाई

दांतो को हर रोज दो बार ब्रश करना जरूरी है। क्योंकि इससे मसूढ़ों से जुड़ी बीमारियों और दांतों के सड़ने को रोका जा सकता है। मुंह में पलने वाले बैक्टीरिया (bacteria) को खत्म करने का एक सबसे अच्छा तरीका हो सकता है कि हर बार खाना खाने के बाद ब्रश किया जाए।

4. हाथो की सफाई

हाथों की सफाई भी हाइजीन से जुड़ी सबसे जरूरी आदत है। कुछ खाने के पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं। इसी के साथ, टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद, खेलने के बाद, ये बहुत जरूरी है कि खाना बनाने से पहले भी हाथ को अच्छे से धो ले क्योंकि कीटाणु आसानी से हाथों की सतह पर और नाखूनों के नीचे इकट्ठा हो जाते हैं। इसलिए ये बेहत जरूरी है कि बार-बार हाथ धोए जाएं।

5. छींकने या खांसते समय मुंह को अच्छे से ढक ले

छींकते या खांसते वक्त अपने मुंह को ढक लेना चाहिए इससे मुंह का कीटाणु  न ही हवा में जा पाएंगे न ही किसी और को ट्रांसफर हो पाएंगे। कीटाणु (germs) वाली हवा में सांस लेने और ऐसी किसी सतह (surface) को छूने से लोगों के बीमार होने की गुंजाइश जादा होती है।

6. भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें

भीड़भाड़ वाली जगह कीटाणुओं (bacteria) के एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुंचने का सबसे आम साधन होती हैं।जो लोग ऐसे घरों में रहते हैं जहां भीड़भाड़ बहुत ज्यादा होती है वो भी इसी तरह की समस्या से जूझते हैं।

इसलिए खुद पर्सनल हाइजीन (personal heigyne) का पालन करना चाहिए ताकि इनके फैलने की गुंजाइश को खत्म किया जा सके। अगर आप साफ और स्वच्छ रहेंगे तो आपके आस-पास के सभी लोग भी स्वच्छ(healthy) और सुरक्षित रहेंगे।

0 Comments