Soft Pink Lips : होठों का कालापन दूर करने के लिए, सुन्दर रखने के तरीके

How to Make Lips Pink Naturally

होंठ हमारे चेहरे का मुख्य आकर्षण माने जाते हैं। वहीं होंठ अगर पिंक हों तो चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। यही वजह है कि हर कोई पिंक होंठ पाने की चाह रखता है। मगर, लाख कोशिशों के बावजूद कई लोगों की यह ख्वाहिश कभी पूरी नहीं हो पाती है। पिंक कैसे करें, इस बात को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

रूखे और फटे होंठों के कारण

होंठ की स्किन काफी संवेदनशील(Sensitive) और पतली होती हैं। इसलिए, होंठों को  सबसे खास देखभाल की जरूरत होती है। होंठों को मॉइस्चराइज रख उन्हें नर्म और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।हालांकि, लिप्स के रंग बदलने और फटने के कई कारण हैं, जिनके बारे में हम यहां बता रहे हैं।

  • गलत जीवनशैली (lifestyle) का होना जैसे – स्मोकिंग करना, सही आहार न लेना और टेंशन लेना।
  • डिहाइड्रेशन (dehydration) यानी ठीक से पानी न पीना या पानी की कमी के कारण।
  • कैफीन का ज्यादा सेवन करना।
  • खराब या एक्सपायर्ड लिप प्रोडक्ट के इस्तेमाल से सस्ते ब्यूटी या लिप प्रोडक्ट के कारण।
  • रात का मेकअप न हटाने की वजह से।
  • धूल-मिट्टी के कारण होना।
  • खून की कमी के कारण होना।
  • विटामिन बी 12 की कमी के कारण होना।
  • चेलाइटिस (cheilitis - होंठों में सूजन या शुष्क होने की समस्या) के कारण होना

गुलाबी होंठ पाने के आसान घरेलू उपाय

 गुलाबी होंठ पाने के आसान घरेलू उपाय जानने का। तो यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनमें इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियां (ingredients) आपको घर या बाजार में आसानी से मिल जाएंगी।

जैसे स्किन को मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है, वैसे ही हमारे लिप्स को लिप बाम की जरूरत होती है। यह लिप्स के लिए मॉइस्चराइजर का काम कर सकता है।  लिप बाम की मोटी परत लगा ले सोने से पहले उससे  बहुत फायदे होते हैं। सोने से पहले लिप बाम लगाने से सुबह होंठ नर्म और मुलायम दिखेंगे। हर रात सोने से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है?

लिप बाम में पेट्रोलियम जेली (petroleum jelly) होता है, जो ड्राई लिप्स की प्रॉब्लम को दूर करने में मदद कर सकता है। लिप बाम हमारे फटे और सूजन युक्त होठों की समस्या को ठीक करने में काफी ज्यादा मदद कर सकता है। खासकर अगर हम रात को सोने से पहले लिप बाम लगाया जाए, तो इसके काफी अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं।

0 Comments